लेटेस्ट न्यूज़

किशोरीलाल शर्मा का कंगना रणौत पर वार, बोले- राजनीति में बोलने से पहले होमवर्क करें

अमेठी दौरे पर पहुंचे सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा-“ये अभिनय नहीं, राजनीति है, पहले होमवर्क करके बोलें”; दिव्यांग शिविर में भी हुए शामिल.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अमेठी: अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर अमेठी पहुँचे सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भाजपा सांसद कंगना रणौत को नसीहत देते हुए कहा ये अभिनय का क्षेत्र नहीं है. पहले होमवर्क करके आये. तब बोले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।अभी हाल ही में भाजपा सांसद कंगना रणौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक बयान दिया था, जो काफी विवादों में रहा.