वाराणसी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र सूर्य प्रताप सिंह को सीने और कनपटी में मार दीं 8 गोलियां! फिर शुरू हो गया तांडव
UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां मारी गई हैं. इसके बाद हड़कंप मच गया है. मौके पर भारी तनाव बना हुआ है. तोड़फोड़ की जा रही है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के उदय प्रताप कॉलेज यानी यूपी कॉलेज के बीएससी छात्र को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई हैं. इस कांड से हड़कंप मच गया है. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पिस्टल फेंककर फरार भी हो गया.