किशोरीलाल शर्मा का कंगना रणौत पर वार, बोले- राजनीति में बोलने से पहले होमवर्क करें

अमेठी दौरे पर पहुंचे सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा-“ये अभिनय नहीं, राजनीति है, पहले होमवर्क करके बोलें”; दिव्यांग शिविर में भी हुए शामिल.

यूपी तक

• 01:32 PM • 20 Mar 2026

follow google news

अमेठी: अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर अमेठी पहुँचे सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भाजपा सांसद कंगना रणौत को नसीहत देते हुए कहा ये अभिनय का क्षेत्र नहीं है. पहले होमवर्क करके आये. तब बोले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।अभी हाल ही में भाजपा सांसद कंगना रणौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक बयान दिया था, जो काफी विवादों में रहा.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अमेठी में कांग्रेस सांसद की पहल पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमे सैकड़ो को दिव्यांगजनो को दिव्यांग उपकरण सौपें गए।आज कार्यक्रम का अंतिम दिन था और कार्यक्रम के समापन अवसर पर कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा की आज सैकड़ो दिव्यांगजनो को दिव्यांग उपकरण सौपे गए है जिनसे उनके जीवन मे बदलाव आएगा।

इस दौरान उन्होंने हाल ही में भाजपा सांसद कंगना रणौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर कहा ये अभिनय का क्षेत्र नही ये राजनीति का क्षेत्र है पहले हमोवर्क करके आये तब बोले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।कंगना रणौत पर बोलने की आवश्यकता नही है।उनकी नालेज इतनी है कि वो सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती है और कहती है कि देश 2014 मे आजाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: सैफई मेडिकल कॉलेज में एक साल से भर्ती इस औरत का चल रहा था मानसिक रोग का इलाज, कैसे हो गई प्रेगनेंट?