UP News: उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण और फॉरेंसिक जांच को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS) में जल्द ही पांच नई अत्याधुनिक लैब्स स्थापित की जाएंगी. इन लैब्स के आने से न केवल पुलिस की जांच क्षमता बढ़ेगी, बल्कि संस्थान में पढ़ रहे छात्र भी भविष्य के 'क्राइम हंटर' के रूप में तैयार हो सकेंगे.
ADVERTISEMENT
इन 5 नई लैब्स से लैस होगा यूपी
संस्थान के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हमेशा मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर देते हैं. इसी कड़ी में निम्नलिखित लैब्स की तैयारी शुरू कर दी गई है:
क्वांटम कंप्यूटिंग लैब: यह लैब जटिल डाटा एनालिसिस और एन्क्रिप्शन (Encryption) से जुड़े साइबर अपराधों को सुलझाने में गेम-चेंजर साबित होगी.
चैलेंज्ड ऑडियो-वीडियो लैब: अक्सर खराब क्वालिटी के सीसीटीवी फुटेज या धुंधली आवाजों के कारण अपराधी बच निकलते हैं. यह लैब ऐसे साक्ष्यों को स्पष्ट कर कोर्ट में पेश करने योग्य बनाएगी.
3-डी प्रिंटिंग लैब: इसके जरिए क्राइम सीन का सटीक मॉडल तैयार किया जाएगा. हथियारों के प्रतिरूप और घटना के रीक्रिएशन (Recreation) से कोर्ट में केस को मजबूती मिलेगी.
SCADA लैब: यह लैब विशेष रूप से औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर होने वाले साइबर हमलों की जांच करेगी.
डिजिटल फॉरेंसिक लैब: मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी और विश्लेषण की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी.
वर्तमान में संचालित हैं ये 5 लैब्स
संस्थान में पहले से ही पांच एडवांस्ड लैब्स कार्य कर रही हैं, जिनमें:
एडवांस्ड साइबर फॉरेंसिक
एडवांस्ड डीएनए प्रोफाइलिंग
एआई-ड्रोन एंड रोबोटिक्स
डॉक्यूमेंटेशन एग्जामिनेशन
इंस्ट्रूमेंटेशन लैब्स शामिल हैं.
जांच में आएगी तेजी, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा
योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाना है. वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित जांच से अपराधियों के खिलाफ केस इतने मजबूत तैयार होंगे कि उनका बच पाना नामुमकिन होगा. इन नई लैब्स के शुरू होने से केसों के निस्तारण में तेजी आएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा.
पुलिस और छात्रों के लिए 'ट्रेनिंग हब'
यह संस्थान न केवल जांच में मदद करेगा, बल्कि यूपी पुलिस के जांबाज अधिकारियों को भी डिजिटल और तकनीकी अपराधों पर लगाम लगाने के गुर सिखाएगा. नई लैब्स के माध्यम से यूपी पुलिस अब अपराधियों के बदलते तरीकों पर कड़ा प्रहार करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ADVERTISEMENT









