रायबरेली पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 01 कुंतल 12 किलो एल्युमिनियम तार बरामद किया है.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार 14/15 मार्च 2026 की रात थाना शिवगढ़ क्षेत्र में हुई विद्युत तार चोरी के मामले में थाना पावर हाउस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी.
गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सूरज, अमित, पुष्पेंद्र, विनीत कश्यप और सलीम शामिल हैं, जो अलग-अलग जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं.
ऐसे करते थे चोरी:
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में सुनसान स्थानों की रेकी करते थे और रात में मौके पर पहुंचकर बिजली लाइन को शॉर्ट कर फ्यूज उड़ा देते थे। इसके बाद लाइन से तार काटकर अलग कर लेते थे और उसे कबाड़ में बेच देते थे।
गिरोह के सदस्य आपस में पैसा बांट लेते थे.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रायबरेली के साथ-साथ अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT









