अम्बेडकर नगर के युवक ने मलाशय में डाल ली बोतल जो उसके पेट तक जा पहुंची फिर दर्द से तड़पा और ये हुआ

केके पांडेय

19 Mar 2026 (अपडेटेड: 19 Mar 2026, 12:30 PM)

UP News: यूपी के अम्बेडकर नगर के एक युवक ने मलाशय में बोतल डाल ली. ये बोतल उसके पेट तक जा पहुंची. फिर युवक के साथ ये सब हुआ.

Ambedkar Nagar, Ambedkar Nagar news, Ambedkar Nagar viral news, up news, up viral news, अम्बेडकर नगर, अम्बेडकर नगर न्यूज, अम्बेडकर नगर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां का एक युवक गुजरात के अहमदाबाद में काम करता था. करीब 7 दिन पहले वह नशे में था. तभी उसने अपने मलाशय में प्लास्टिक की बोतल डाल ली. ये बोतल उसके पेट तक पहुंच गई. इसके बाद से उसके पेट में दर्द रहने लगा और ये दर्द लगातार बढ़ता गया.

यह भी पढ़ें...

युवक ने वहां डॉक्टर को दिखाया तो पूरा मामला जानकर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद युवक परेशान होकर वापस अपने घर यानी अम्बेडकर नगर आ गया. यहां उसने परिवार को मामले की जानकारी दी. फिर यहां उसकी सर्जरी की गई.

जिला अस्पताल में हुई सर्जरी

बता दें कि युवक ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर विपिन वर्मा को दिखाया. उन्होंने उसका एक्स-रे किया और पूरे मामले की पड़ताल की. फिर उन्होंने पेट से बोतल निकालने के लिए सर्जरी का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों की एक टीम बनाई और फिर युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया.

ऑपरेशन काफी चुनौती पूर्ण था. फिर सर्जरी शुरू हुई और सफलतापूर्वक युवक के पेट से बोतल निकाल ली गई. ऑपरेशन के बाद अब मरीज खतरे से बाहर है.

बता दें कि कुछ दिन पहले आगरा से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां युवक ने मलाशय में बोतल डाली थी. मगर ये बोतल अंदर फंस गई थी. इसके बाद युवक की सर्जरी की गई और बोतल निकाली गई.