पत्नी के मुंह से ये सुनने के बाद बुलंदशहर के राजकुमार की उड़ गई नींद, दहशत में आ गया तो उठाया हैरान कर देने वाला कदम

UP News: यूपी के बुलंदशहर का रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी से काफी डर गया. उसकी रातों की नींद उड़ गई. वह बुरी तरह से दहशत में आ गया. दरअसल पत्नी की एक बात से वह हिल गया था.

UP News

मुकुल शर्मा

19 Mar 2026 (अपडेटेड: 19 Mar 2026, 06:15 PM)

follow google news

UP News: आपको मेरठ की मुस्कान रस्तोगी याद तो होगी. उसने अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी पति को मारा और फिर उसकी लाश को नीले ड्रम में रख दिया. इसके बाद से नीला ड्रम चर्चाओं में आ गया. मेरठ कांड के बाद ऐसे कई हत्या के मामले सामने आए, जिसमें नीले ड्रम का जिक्र था. अब बुलंदशहर से भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति नीले ड्रम से इतना डर गया कि उसने अपनी पत्नी को ही छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें...

नीले ड्रम के डर की वजह से पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके आशिक के हाथों सौंप दिया. उसका कहना है कि ऐसा करके उसने अपनी जान भी बचा ली और उसका नीले ड्रम वाला हाल भी नहीं हुआ. फिलहाल बुलंदशहर से आया ये मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है.

यहां क्या हुआ?

ये पूरा मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतपुर से सामने आया है. यहां राजकुमार नाम के युवक की शादी 7 साल पहले हुई थी. राजकुमार की पत्नी की सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए. 

इसका पता राजकुमार को जैसे ही लगा, उसने इसका विरोध किया. मगर राजकुमार की पत्नी आशिक को ही चाहने लगी थी. उसके लिए अब राजकुमार कुछ भी नहीं था. ऐसे में पत्नी राजकुमार और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकियां देने लगी. इसी बीच राजकुमार ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसके उसके प्रेमी के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो भी देख लिए. इसके बाद से पत्नी राजकुमार से कहने लगी कि वह उसे मारकर, उसके शव को नीले ड्रम में भर देगी. 

डर गया राजकुमार

राजकुमार इस बात से काफी डर गया. उसने पुलिस से मामले की शिकायत भी की. पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की. वहां पत्नी का आशिकी भी आ गया. पत्नी ने साफ कहा कि उसे आगे की जिंदगी प्रेमी संग गुजारनी है. ये सुनने के बाद पति और उसके परिवार ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने दे दिया. हैरानी की बात ये भी है कि महिला के एक बच्चा भी है. मगर उसने बच्चे की चिंता भी नहीं की और वह प्रेमी के साथ चली गई.