UP Weather Update: यूपी में कब होगी मॉनसून की पहली बारिश... मौसम विभाग ने दे दिया लेटेस्ट अपडेट

यूपी तक

17 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश इस समय भले ही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की चपेट में हो, लेकिन इस जानलेवा गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने वो बड़ी खबर दे दी है जिसका इंतजार हर यूपी वाले को है.

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather

UP Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश इस समय भले ही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की चपेट में हो, लेकिन इस जानलेवा गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने वो बड़ी खबर दे दी है जिसका इंतजार हर यूपी वाले को है. देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है और अब वह तेजी से उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि आपके शहर में बादलों की एंट्री और मॉनसून की झमाझम बारिश कब शुरू होगी.

यह भी पढ़ें...

अंडमान पहुंचा मॉनसून, 26 मई को केरल में देगा दस्तक

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून का सफर बेहद शानदार तरीके से शुरू हो चुका है. शनिवार, 16 मई 2026 को मॉनसून ने दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है. मौसम विभाग के मॉडल के अनुसार, आगामी 26 मई 2026 (4 दिन आगे-पीछे) को मॉनसून केरल के तट से टकरा जाएगा.

तो उत्तर प्रदेश में कब होगी मॉनसून की बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून को उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने में लगभग 20 से 25 दिनों का समय लगता है. इस हिसाब से जून के महीने में मॉनसून उत्तर प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करेगा. जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते से पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे तपते शहरों को हमेशा के लिए राहत मिलेगी.

लेकिन... बारिश से पहले झेलनी होगी 45°C वाली 'भीषण लू'

मॉनसून की राहत मिलने से पहले यूपी की जनता को अभी गर्मी का एक और खौफनाक दौर बर्दाश्त करना होगा. मौसम विभाग ने 19 से 22 मई के बीच राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी?

इस समय यूपी के आसमान में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम या बादल सक्रिय नहीं हैं. शुष्क मौसम के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती को तपा रही हैं, जिससे अगले 4-5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ जाएगा. 19 से 22 मई के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज लू और खासकर दक्षिणी भाग के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है, जिसके बाद ही तापमान में कुछ आंशिक कमी आएगी.