प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए हुई बंद, आश्रम की घोषणा के बाद भक्तों में छाई मायूसी

मदन गोपाल

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Premanand Maharaj News: धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Premanand Maharaj, Vrindavan News, Padyatra Suspended, Keli Kunj Ashram, Spiritual News, Devotees Update, Religious Event, Uttar Pradesh News

Premanand Maharaj (File Photo)

Google CTA

Premanand Maharaj News: धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. केली कुंज आश्रम की ओर से माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई. यह खबर सामने आने के बाद भक्तों में मायूसी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग आश्रम के बाहर जानकारी लेने पहुंचने लगे. जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज रोजाना अपने केली कुंज आश्रम से सौभरी कुंड तक पदयात्रा करते थे. इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए रास्ते में मौजूद रहते थे. पदयात्रा के साथ-साथ एकांतिक वार्ता का भी आयोजन होता था, जिसमें महाराज भक्तों को धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश देते थे. अब इन दोनों कार्यक्रमों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

यात्रा स्थगित होने की वजह स्पष्ट नहीं

आश्रम प्रशासन ने पदयात्रा और एकांतिक वार्ता स्थगित होने की जानकारी तो दे दी है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं की गई है. ऐसे में श्रद्धालुओं के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि आश्रम से जुड़े लोगों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र रही है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचते थे. देश और विदेश से आने वाले भक्त भी इस पदयात्रा में शामिल होते थे. सोशल मीडिया पर भी उनके प्रवचन और पदयात्रा से जुड़े वीडियो काफी लोकप्रिय हैं.

भक्तों में छाई मायूसी

पदयात्रा स्थगित होने की जानकारी मिलते ही कई श्रद्धालु भावुक नजर आए. कुछ भक्तों ने कहा कि वे रोजाना महाराज के दर्शन करने आते थे और इस फैसले से उन्हें काफी दुख पहुंचा है. फिलहाल सभी लोग आश्रम प्रशासन की अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पदयात्रा दोबारा शुरू होगी.