3 दिन से लापता मेरठ की BA छात्रा का अर्धनग्न शव मिला, भीम आर्मी ने भी काटा बवाल, अब पूरी कहानी ये निकली

Meerut News: मेरठ में बीए की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 3 दिनों से लापता युवती का शव हाफ न्यूड अवस्था में खेत में मिला है. अब पूरी कहानी खुल गई है.

UP News

उस्मान चौधरी

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 May 2026, 11:44 AM)

follow google news

Meerut Crime News: मेरठ में बीए की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्रा तीन दिन पहले परीक्षा देने घर से निकली थी, जिसके बाद वो लापता हो गई थी. अब छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है. ये शव रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में स्थित गन्ने के एक खेत में मिला है. 

यह भी पढ़ें...

परिजनों ने बेटी के साथ रेप की आशंका जताई है. आरोप है कि रेप के बाद छात्रा की हत्या की गई है. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उसने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इसे छात्रा का पूर्व प्रेमी बता रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. 

छात्रा के साथ क्या हुआ?

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा 3 दिनों से लापता थी. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी तीन दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी. खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 

16 तारीख को परिजनों ने अंकुश नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया. परिजनों ने युवक पर शक जताया. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी रविवार के दिन थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव में खेत में युवती का अर्धनग्न शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो सामने आया कि शव लापता छात्रा का ही है. 

परिवार ने लगाए आरोप

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिवार ने साफ कहा कि रेप के बाद हत्या की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और थाने में हंगामा करने लगे. 

आरोपी अंकुश ने सुनाई ये पूरी कहानी

इसी दौरान पुलिस ने अंकुश को हिरासत में ले लिया. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. युवती उसके साथ ही गई थी. रास्ते में उसने युवती का मोबाइल देख लिया. उसे शक हुआ कि युवती का किसी और के साथ भी संबंध है. इसी दौरान उसे गुस्सा आ गया और उसने युवती की हत्या कर डाली.

पुलिस ने ये कहा

इस मामले को लेकर मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीम बनाई गई थी. युवक को पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई. फिर उसने सब बताया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दोनों में पूर्व में संबंध था और दोनों ही साथ में गए थे. उसके युवती का फोन देखा तो उसे शक हुआ कि उसका संबंध दूसरे युवक से भी है. इसी को लेकर उसे गुस्सा आ गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया. युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है.