शादीशुदा महिला ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो बरेली के उमेश कश्यप ने उसके और पूरे परिवार संग ये क्या कर डाला?

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला और उसके परिवार पर सोते समय तेजाब से हमला कर दिया गया.

UP News

यूपी तक

17 May 2026 (अपडेटेड: 17 May 2026, 10:13 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला और उसके परिवार पर सोते समय तेजाब से हमला कर दिया गया. परिजनों पर तेजाब डाल दिया गया. बताया जा रहा है कि एक युवक शादीशुदा महिला से प्यार करता था. उसने महिला के सामने शादी का प्रपोजल भी रखा था. मगर महिला ने इनकार कर दिया. इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने महिला और उसके सोते हुए परिवार के ऊपर तेजाब डाल दिया. इस घटना में महिला, उसका पति और 2 बच्चे घायल हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये घटना बरेली के शेरगढ़ इलाके से सामने आई है. यहां एक परिवार बरामदे में सो रहा था. पति-पत्नी और 2 बच्चे साथ में सो रहे थे. मगर तभी देर रात वहां चीख पुकार मच गई. 

उमेश कश्यप ने कर दिया कांड

पुलिस के मुताबिक, तभी वहां मौके पर उमेश कश्यप नाम का एक युवक आ गया. वह चुपचाप आया और अचानक सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया. जैसे ही परिवार को तेजाब का एहसास हुआ, सभी चीख पड़े. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

पुलिस जांच में ये पता चला

पुलिस जांच में सामने आया कि उमेश कश्यप शादीशुदा महिला से शादी करना चाहता था. मगर महिला उससे साफ मना कर चुकी थी. आरोपी उमेश खुद शादीशुदा है. आरोपी काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.