UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश हिस्सों के लिए आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा. इस दौरान धूल भरी तेज आंधी चलने की आशंका है जिसमें हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
ADVERTISEMENT
इन 30 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर: नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपु.
बुंदेलखंड और मध्य यूपी: बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट और कौशाम्बी.
पूर्वांचल: प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रवि दास नगर (भदोही).
60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इस बदलाव के दौरान बादलों की तेज गर्जना होगी. हवाएं आम तौर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. लेकिन आंधी के चरम पर इनकी तीव्रता 60 किमी/घंटा तक जा सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने की भी प्रबल संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की गाइडलाइन
खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी की है.
ADVERTISEMENT









