यूपी में तूफान और बारिश से 100 से ज्यादा मौतों पर UAE ने जताया दुख, भारत के साथ खड़े होने की कही बात

यूपी तक

15 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UAE statement On UP Storm: उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से हुई भारी तबाही के बाद अब दुनिया के कई देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस आपदा पर भारत के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

Uttar Pradesh storm, UAE statement, Vladimir Putin, Narendra Modi, Droupadi Murmu, India weather disaster, storm victims, UAE solidarity with India

आंधी के बाद का दृश्य

Google CTA

UAE statement On UP Storm: उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से हुई भारी तबाही के बाद अब दुनिया के कई देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस आपदा पर भारत के प्रति गहरी संवेदना जताई है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस मुश्किल समय में भारत के साथ खड़ा है और तूफान पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है. बता दें उत्तर प्रदेश में खराब मौसम और भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

यूएई के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया

यूपी में भीषण त्रासदी के बाद संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया. बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में आए तूफान और खराब मौसम से हुई मौतों और नुकसान पर यूएई भारत के साथ एकजुटता जताता है. यूएई ने मृतकों के परिवारों, भारत सरकार और देश की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में आए तूफान से कई लोगों की मौत हुई, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ है. ऐसे कठिन समय में यूएई भारत के साथ खड़ा है और हर पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति रखता है.
 

व्लादिमीर पुतिन ने भी जताया दुख

वहीं इस आपदा को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी बयान सामने आया है. राष्ट्रपति पुतिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक संदेश साझा किया.
 


पुतिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में चक्रवात और खराब मौसम की वजह से हुई भारी जानमाल की हानि और व्यापक तबाही पर वह अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति दुख जताया और इस मुश्किल समय में भारत के साथ खड़े होने की बात कही.