UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 15 मई के लिए एक तरफ भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी तरफ सुबह 9 बजे तक (और इसके बाद भी सम्भवता) हिस्से में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) की चेतावनी दी है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक आज मौसम में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT
60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना है.
इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख जिलों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर और गाजीपुर, चित्रकूट और कौशांबी.
लू और बारिश का 'डबल अलर्ट'
हैरानी की बात यह है कि जहां कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी है, वहीं राज्य के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप भी बना रहेगा. उमस और गर्मी के बीच अचानक आने वाली आंधी और बारिश लोगों को राहत तो देगी, लेकिन बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए विभाग ने सावधानी बरतने को कहा है.
इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि मेघगर्जन और बिजली कड़कने के दौरान ऊंचे पेड़ों, कच्ची दीवारों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. तेज हवाओं के चलते बागवानी और खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुँच सकता है.
ADVERTISEMENT









