IRCTC Tour Package: अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी में कहीं दूर विदेश की वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय ने "समर स्पेशल-सिंगापुर एवं मलेशिया यात्रा" नाम के अंतर्राष्ट्रीय हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है. यह यात्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगी जो पर्यटकों को सात दिनों तक विदेश की सैर कराएगी. बता दें कि यह विशेष अंतर्राष्ट्रीय टूर 12 जून 2026 से शुरू होकर 19 जून 2026 तक चलेगा. यात्रियो को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए कुआलालंपुर (मलेशिया) ले जाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
मलेशिया के प्रमुख स्थल
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पुतराजाया, किंग पैलेस, नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, ओल्ड रेलवे स्टेशन और इंडिपेंडेंस स्क्वायर का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा यात्री ट्विन टावर्स, केएल टॉवर ऑब्जर्वेटरी डेक और बुकीत बिंटांग मार्केट भी घूम सकेंगे. रोमांच के शौकीनों के लिए जेंटिंग हाईलैंड्स की केबल कार राइड और प्रसिद्ध बाटू केव्स की यात्रा भी शामिल है.
सिंगापुर के प्रमुख स्थल
सिंगापुर में पर्यटकों को नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर और सेंटोसा आइलैंड की सैर कराई जाएगी. यहां यात्री मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन और लिटिल इंडिया जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे. इसक साथ ही प्रसिद्ध 'गार्डन्स बाय द बे' के दो डोम्स का भ्रमण भी पैकज का हिस्सा है.
पैकेज की सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने इस पैकेज में इन सेवाओं को शामिल किया है:
आवास: पूरी यात्रा के दौरान ठहरने के लिए तीन सितारा (3-Star) होटलों की व्यवस्था.
भोजन: पैकेज में 06 नाश्ता, 06 दोपहर का भोजन और 07 रात्रि भोजन शामिल है, जिसमें भारतीय व्यंजनों की प्रधानता होगी.
सुरक्षा और सहायता: सभी यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस और एक अनुभवी गाइड की सुविधा.
कितना होगा किराया?
अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से पैकेज की कीमत तय की गई है. अगर कोई अकेले यात्रा करता है तो उसे 157000 रुपये देने होंगे. दो लोगों के साथ रहने पर प्रति व्यक्ति 131000 रुपये का खर्च आएगा. तीन लोगों के साथ रहने पर प्रति व्यक्ति 130000 रुपये देने होंगे. बच्चों के लिए भी अलग-अलग कीमत रखी गई है. बेड के साथ बच्चों के लिए ₹1,27,000 और बिना बेड के बच्चों के लिए ₹98,000 का शुल्क तय किया गया है.
कैसे कराएं बुकिंग?
आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए गोमती नगर (लखनऊ) स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय जा सकते हैं. इसके अलावा, बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन भी की जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: नए-नए मंत्री बने हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी की नहीं मानी अपील, अपने भव्य स्वागत में नहीं छोड़ी कोई कसर!
ADVERTISEMENT









