UP News: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं. सीएम योगी ने खुद कमान अपने हाथों में ली है. सीएम योगी के मामले में एक्टिव होते ही प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. पिछले 24 घंटे में प्रभावित-पीड़ित परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता मिली है. बता दें कि 5 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता पीड़ित और प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई है.
ADVERTISEMENT
सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने साफ कहा है कि जिलाधिकारी और प्रभारी मंत्री पीड़ितों से मुलाकात करें. इसके बाद से जिलाधिकारी और प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों के घर जा रहे हैं और सहायता राशि परिवारों को सौंप रहे हैं.
मृतकों के परिवारों को मिले 4-4 लाख
आपको बता दें कि इस आपदा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. योगी सरकार की तरफ से मृतक के परिवारों को 4-4 लाख रुपये दिए गए हैं. इसी के साथ आंधी-तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हुए 352 मकानों में रहने वाले परिवारों की भी मदद की गई है और उन्हें भी मुआवजा दिया गया है.
योगी सरकार की तरफ से उन परिवारों की भी मदद की गई है, जिनके जानवरों की मौत इस दौरान हुई थी. ऐसे परिवारों की संख्या 158 है. सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को भरोसा दिलाया है कि आपदा के समय सरकार प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है. सरकार और अधिकारी प्रभावित परिवारों पर नजर बनाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT









