लखीमपुर खीरी में ट्रक और मैजिक की आमने-सामने से भिड़ंत, 10 की दर्दनाक मौत, भयावह मंजर देख कांपे लोग

अभिषेक वर्मा

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 May 2026, 01:14 PM)

Lakhimpur Truck-Van Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी टाटा मैजिक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें टाटा मैजिक में सवार 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई.

Lakhimpur Road Accident, Lakhimpur News, UP Road Accident, Tata Magic Accident, Truck Collision, National Highway 730 Accident, ईसानगर हादसा, लखीमपुर खीरी सड़क हादसा, ट्रक-टाटा मैजिक टक्कर, यूपी सड़क दुर्घटना

UP News

Google CTA

Lakhimpur Kheri Accident News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी टाटा मैजिक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें टाटा मैजिक में सवार 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 4 घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि ट्रक और टाटा मैजिक के बीच यह जबरदस्त टक्कर नेशनल हाईवे 730 पर स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के बरेहटा के पास हुई. हादसे के समय मैजिक में 14 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 2 ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

कैसे हुआ ये हादसा?

करीब 14 यात्रियों को लेकर एक टाटा मैजिक लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रहा था. तभी बहराइच की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दौरान मैजिक में सवार कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

सुबह 7 बजे हुई घटना - पुलिस

इस मामले को लेकर शमशेर सिंह (सीओ-धौरहरा) ने बताया, आज सुबह करीब 7 बजे थाना ईसानगर क्षेत्र में ग्राम बरेहटा के पास लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है. यहां ट्रक और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई.