UP Weather Update: यूपी में 19 से 23 मई तक पूरे प्रदेश में चलेगी भीषण लू... इन जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी का बांदा 46.4 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक यूपी में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पारा 47°C पार जा सकता है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:29 AM • 18 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यूपी का बांदा जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे भारत में सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पारा 45 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले पूरे हफ्ते जनता को भीषण लू का टॉर्चर झेलना पड़ेगा, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

आसान शब्दों में समझें, क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 2-3 दिनों में तापमान बहुत तेजी से बढ़ा है. इसका मुख्य कारण यह है कि इस समय उत्तर प्रदेश के वायुमंडल में कोई भी प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है. आसमान पूरी तरह साफ है, जिससे सूरज की सीधी किरणें धरती को लगातार तपा रही हैं (वैज्ञानिक भाषा में इसे विकिरणीय ऊष्मन कहते हैं). मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी और ज्यादा चुभेगी.

19 से 23 मई के बीच रहेगा 'ऑरेंज अलर्ट' का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर यूपी का पारा 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा सकता है. आगामी 19 से 23 मई के दौरान पूरे प्रदेश में तेज लू चलेगी. उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहेगी, जहां कहीं-कहीं भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है.

भीषण लू का इन जिलों में अलर्ट जारी

बादा, चित्रकूट, कोशाम्बा, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चोली, वाराणसी, सत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

प्रशासन की अपील- दोपहर में निकलने से बचें

इस जानलेवा गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.