UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने 19 मई के लिए राज्य के कई जिलों में मौसम का कड़ा मिजाज देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
इन 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.
इन 17 जिलों में येलो अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
मौसम विभाग ने लोगों से इस भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.
ADVERTISEMENT









