सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी की सीधी चेतावनी, बोले- प्यार से मानेंगे ठीक वरना दूसरा तरीका अपनाएंगे

यूपी तक

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी क्योंकि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं.

CM Yogi Adityanath, roadside namaz, Uttar Pradesh news, Yogi statement, UP politics, law and order, Namaz controversy, Lucknow news

CM Yogi Adityanath (File Photo)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी क्योंकि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं. उन्होंने साफ कहा कि अगर लोगों की संख्या ज्यादा है तो वे शिफ्ट में या अपने तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ सकते हैं. उन्होनें आगे कहा कि  प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनन दूसरा कड़ा तरीका अपनाया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें...


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी. बता दें लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कें किसी भी तरह की भीड़ जुटाने या धार्मिक आयोजन करने के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों, बीमारों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों के आवागमन के लिए बनाई गई हैं. सीएम योगी ने कहा, 'नमाज पढ़नी है तो तय स्थान पर पढ़िए. अगर संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ सकते हैं. 

 

संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि राज्य में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाती. उन्होंने कहा कि अगर किसी स्थान पर लोगों की संख्या अधिक है तो शिफ्ट के आधार पर व्यवस्था बनाई जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि नियम और कानून सभी पर समान रूप से लागू होते हैं और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है.

सीएम बोल- कानून सभी के लिए समान

सीएम योगी ने कहा कि कानून का राज हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होगा. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की अराजकता को बढ़ावा नहीं देगी. उनके अनुसार पहले संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यदि बात नहीं मानी गई तो कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यवस्था बनाए रखना और सभी को नियमों के अनुसार साथ लेकर चलना है.