UP Weather Update: यूपी में आज भयानक बारिश के साथ गिरेंगे ओले… मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का यू-टर्न. 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:19 AM • 20 Mar 2026

follow google news

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल चुका है. मार्च के शुरुआती दिनों में जहां एक ओर धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया था. वहीं तीसरे हफ्ते में मौसम का यूटर्न देखने को मिला. बीते कुछ दिनों से यूपी में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बन चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसी ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई है. वहीं बात करें आज के मौसम की तो 20 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरेंगे. 

यह भी पढ़ें...

ओलावृष्टि की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है-

बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में.

तड़ित झंझावात (गति 50-60 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है -

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है -

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में.

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है -

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.