Saharanpur News: सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई. जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को ग्राम रणखंडी निवासी वादी विपिन पुत्र किरणपाल ने थाना देवबंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षीगण ने उसके पुत्र विशाल पर जानलेवा हमला किया.
ADVERTISEMENT
आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी. इस हमले में वादी के परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए थे. इस संबंध में थाना देवबंद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रणखंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुधीर कुमार पुत्र अतर सिंह एवं हिमांशु पुत्र सुकेश उर्फ सुक्का के रूप में हुई है, जो दोनों ग्राम रणखंडी के निवासी हैं.
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है. इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल साजिद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ADVERTISEMENT









