सहारनपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ‘वंदे भारत चौक’ बनाने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन

Workers Protest in Saharanpur: सहारनपुर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहीदी दिवस पर जोरदार प्रदर्शन किया. संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.

Saharanpur News

Newzo

• 04:11 PM • 23 Mar 2026

follow google news

Workers Protest in Saharanpur: सहारनपुर: विश्व हिंदू महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में उनके सम्मान में प्रत्येक जिले में एक “वंदे भारत चौक” बनाए जाने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें...

मंडल प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का प्रतीक है. उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी प्रमुख चौराहों का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखा जाए ताकि नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान की याद दिलाई जा सके. उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है और इसी भावना के तहत सहारनपुर में भी किसी प्रमुख चौराहे का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखा जाना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की और कहा कि शहीदों के सम्मान में इस प्रकार के प्रतीकात्मक कदम समाज में सकारात्मक संदेश देंगे.