Saharanpur Drug Bust: सहारनपुर में नशा तस्करी पर बड़ी चोट, 52 लाख की स्मैक के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने 261 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 से 52 लाख रुपये बताई जा रही है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Newzo

• 05:01 PM • 22 Mar 2026

follow google news

सहारनपुर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 261 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 से 52 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...

नशे अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए तीनों जनपदों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नकुड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबीन पुत्र अलीम उर्फ आलिम निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अम्बेहटापीर-गंगोह रोड से अम्बेहटी जाने वाले मार्ग से दबोचा। 

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, जिससे नशा तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा हो सके। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।