Vrindavan Dead Body Case: वृंदावन में नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, कई दिन पुरानी मौत की आशंका

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी कुंज के पास नाले में सफाई के दौरान एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Newzo

• 03:10 PM • 22 Mar 2026

follow google news

मथुरा: वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी कुंज के मुख्य द्वार के पास एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी उस समय हुई जब नगर निगम के कर्मचारी नियमित सफाई अभियान के तहत नाले से सिल्ट निकाल रहे थे. सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर एक शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत काम रोककर पुलिस को सूचना दी गई. 

यह भी पढ़ें...

शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है. शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत कई दिन पहले हुई हो सकती है. 

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है. देवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी रंगजी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं.