वृंदावन के केली कुंज आश्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिया संत प्रेमानंद का आशीर्वाद, तब ऐसा था नजारा

Draupadi Murmu on Premananda Ashram: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. खराब मौसम और बारिश के बीच केली कुंज आश्रम पहुंचकर महामहिम ने आध्यात्मिक चर्चा की और आशीर्वाद लिया.

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit

यूपी तक

20 Mar 2026 (अपडेटेड: 20 Mar 2026, 12:27 PM)

follow google news

Premananda Ashram News: ब्रज की धरती पर आस्था और सत्ता का एक अद्भुत संगम देखने को मिला. शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परिक्रमा मार्ग स्थित 'श्री हित राधा केली कुंज आश्रम' पहुंचकर विख्यात संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की. भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच राष्ट्रपति का काफिला जब आश्रम पहुंचा तो पूरा माहौल 'राधे-राधे' के उद्घोष से गुंजायमान हो गया. संत के सानिध्य में बैठकर राष्ट्रपति न केवल भावुक नजर आईं बल्कि उन्होंने आध्यात्मिक जीवन और नाम जप की महिमा पर गहन चर्चा भी की. 

यह भी पढ़ें...

केली कुंज आश्रम में आध्यात्मिक संवाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष बैठकर उनके प्रवचनों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना. इस दौरान भक्ति, निस्वार्थ सेवा और नाम जप के महत्व पर चर्चा हुई. मुलाकात इतनी निजी और एकांत रखी गई थी कि कुटिया के भीतर केवल राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद थे.संत के दर्शन कर राष्ट्रपति काफी अभिभूत दिखाई दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

मौसम की मार, फिर भी अडिग रहा प्रशासन

शुक्रवार सुबह से ही मथुरा-वृंदावन में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा. तेज बारिश और हवाओं के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई.खराब विजिबिलिटी और फिसलन भरी सड़कों के बावजूद जिला प्रशासन ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी.जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद मोर्चा संभाले रहे और पल-पल की निगरानी करते रहे.

जलभराव के बीच डटे रहे खाकी के जवान

राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मी घुटनों तक भरे पानी और मूसलाधार बारिश के बीच अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे. सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाए रखने के लिए रूट पर विशेष सतर्कता बरती गई. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसके बाद वे अल्पाहार के लिए होटल वापस लौटीं.