यूपी रोडवेज में 12वीं पास वालों के लिए निकली कंडक्टर की नौकरी, बिना देर किए लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

UPSRTC Conductor Recruitment 2026: यूपी रोडवेज में संविदा कंडक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. 12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 तक सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 11:32 AM • 20 Mar 2026

follow google news

UPSRTC Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. यूपी रोडवेज यानी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने संविदा पर कंडक्टर (परिचालक) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को भी बराबर मौका मिलेगा. सीमित शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है. ऐसे में जो अभ्यर्थी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में जारी है भर्ती प्रक्रिया

UPSRTC द्वारा कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है लेकिन अभी भी कुछ जिलों में आवेदन जारी हैं. वर्तमान में फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया जिलों के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 25 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भर लेना चाहिए. 

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

निशुल्क आवेदन की सुविधा

इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है. सभी वर्गों के अभ्यर्थी बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. 

होमपेज पर ‘Jobseeker Signup’ विकल्प पर क्लिक करें.

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 

लॉगिन कर अन्य जरूरी विवरण भरें और फॉर्म सबमिट करें. 

अंत में भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पदों पर निकली बंपर भर्ती! 1 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस