लेटेस्ट न्यूज़

UP में 10वीं पास के लिए सिंचाई विभाग में 400+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, 63000 तक मिलेगी सैलरी

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 15 अप्रैल से 5 मई 2026 तक होंगे, चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत लघु सिंचाई विभाग में 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.