UP News: यूपी के बाराबंकी में नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को लेकर बयान बाजी तेज हो गई है. दरअसल करणी सेना ने चंद्रशेखर की इस रैली का विरोध किया था. इसके बाद कार्यक्रम ने चंद्रशेखर के बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था. उन्होंने कहा था कि ‘हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाना भी….’ इसी बीच अब सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस विवाद को काफी गरमा दिया है.
ADVERTISEMENT
अपने विवादित बयान के बाद करणी सेना ने भी अभिनव सिंह को संगठन से निकाल दिया है. अपने बयान में उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को लेकर जुबानी हमला बोला है. अभिनव सिंह ने अपने ताजा बयान में ये भी कहा है कि अगर चंद्रशेखर आजाद सनातनियों के देवी देवताओं को गलत कहेंगे तो उनका विरोध वह करते रहेंगे. इस दौरान अभिनव सिंह ने चंद्रशेखर को लेकर कई तल्ख टिप्पणियां भी की.
अभिनव सिंह ने क्या कहा और ये पूरा विवाद क्या है? इस वीडियो में भी देख सकते हैं.
एक करणी सेना ने निकाला तो दूसरी ने अपनाया
सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाज़ी के बीच करणी सेना ने भी अभिनव सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसको लेकर अभिनव सिंह ने संगठन पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा है कि संगठन को शेर नहीं बल्कि सर्कस में नाचने वाले लोग चाहिए. दूसरी तरफ करणी सेना (सूरज पाल अम्मू) ने अभिनव सिंह को अपने संगठन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है.
क्या है पूरा विवाद?
पिछले रविवार के दिन चंद्रशेखर ने बाराबंकी में विशाल जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान चंद्रशेखर ने कई तीखे बयान दिए थे. दरअसल उनकी इस रैली का विरोध करणी सेना कर रही थी. इसको लेकर करणी सेना ने सांसद को धमकी भी दी थी. इसके बाद चंद्रशेखर ने मंच से कहा था, ‘हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाना भी….’ इसके बाद उन्होंने कहा था कि, समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं. उनके इस बयान पर अभिनव सिंह का भी बेहद तल्ख लहजे में सख्त टिप्पणी चंद्रशेखर को लेकर आई है, जिसको लेकर लगातार विवाद बना हुआ है.
ADVERTISEMENT









