बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का हुआ निधन तो अखिलेश यादव ने दे दिया रिएक्शन

दीक्षा सिंह

05 Aug 2026 (अपडेटेड: 06 Aug 2026, 12:47 AM)

उत्तर प्रदेश की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है. बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर से निधन हो गया. गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

Akhilesh yadav reaction on umashankar singh death

Akhilesh yadav reaction on umashankar singh death

Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा झटका लगा है. बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक और विधानसभा में पार्टी के इकलौते प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उमाशंकर सिंह का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था. रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए उमाशंकर सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ने उमाशंकर सिंह के लिए किया ये पोस्ट

बसपा विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया.उन्होंने लिखा 'बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.

बसपा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक थे उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा सीट से लगातार तीन बार (2012, 2017 और 2022) विधायक चुने गए. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जब बसपा को पूरे प्रदेश में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था तब भी उमाशंकर सिंह ने अपनी सीट बचाकर जीत का परचम लहराया था. वे विधानसभा में बसपा का अकेला और सबसे मजबूत चेहरा थे जिन्हें पार्टी आलाकमान का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता था. उनके निधन के बाद अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा का कोई विधायक नहीं बचा है.