लखनऊ में कमर दर्द का बहाना बनाकर देर रात भांजी को अपने साथ ले गया मौसा, अगली सुबह इस हाल में मिली लड़की की बॉडी

Lucknow Crime News: 17 साल की नाबालिग की गोमती नदी किनारे न्यूड लाश मिलने से सनसनी. दवा दिलाने ले गए मौसा ने रची थी अपहरण की झूठी कहानी.सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल.

Lucknow Crime News

अंकित मिश्रा

20 Mar 2026 (अपडेटेड: 20 Mar 2026, 10:42 AM)

follow google news

Lucknow Crime News:लखनऊ का मड़ियांव इलाके में गुरुवार सुबह गोमती नदी से एक 17 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ. सामने आई जानकारी के मुताबिक लड़की बुधवार रात दवा लेने के बहाने मौसा के साथ घर से निकली थी. लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटी. मौसा ने परिवार को फोन कर दावा किया था कि कुछ कार सवार बदमाश उसकी भांजी को उठा ले गए हैं. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में यह पूरी कहानी महज एक साजिश नजर आ रही है. सीसीटीवी फुटेज और मौसा के विरोधाभासी बयानों ने इस मामले में रेप और हत्या की आशंका को गहरा दिया है जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें...

दवा के बहाने साथ ले गया था मौसा

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे मौसा ने कमर दर्द का बहाना बनाया और दवा लेने जाने की बात कही. उसने अपनी 17 साल की भांजी को भी साथ चलने को कहा. घर से निकलने के करीब आधे घंटे बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया और चीखते हुए दावा किया कि कुछ लोग कार में उसकी बहन को जबरन डालकर ले जा रहे हैं और वह उनका पीछा कर रहा है.

अगली सुबह इस हाल में मिली बॉडी

सूचना पाकर जब परिवार मौके पर पहुंचा तो मौसा पीपा पुल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. चौंकाने वाली बात यह थी कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लड़की के कपड़े और अंडरगारमेंट्स बिखरे हुए थे.लेकिन लड़की गायब थी. आनन-फानन में पुलिस और SDRF की टीम को बुलाया गया. देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अगले दिन सुबह नदी से लड़की की न्यूड लाश बरामद हुई.

सीसीटीवी ने खोली मौसा के झूठ की पोल

मड़ियांव पुलिस की जांच में मौसा की अपहरण वाली कहानी पूरी तरह फर्जी पाई गई है.आरोपी ने दावा किया था कि वह भांजी को ऑटो से ले जा रहा था. लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह उसे बाइक पर बैठाकर ले जाता हुआ साफ दिख रहा है. फुटेज में दूर-दराज तक किसी संदिग्ध कार या चार पहिया वाहन के सुराग नहीं मिले हैं जिससे यह साफ हो गया कि किडनैपिंग की कहानी सिर्फ पुलिस को गुमराह करने के लिए गढ़ी गई थी.

रेप और हत्या का केस दर्ज

डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, घटना की सूचना 18 मार्च की रात करीब 9:20 बजे मिली थी. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मौसा घटना के वक्त नशे की हालत में था. भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेप और हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले किशोरी के साथ हैवानियत की और फिर पकड़े जाने के डर से उसे नदी में फेंक दिया.