बुजुर्ग पति का पड़ा खून साफ करती रहीं उनकी पत्नी… लखनऊ KGMU से आया शर्मनाक वीडियो तो ये पता चला 

आशीष श्रीवास्तव

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 05:06 PM)

UP News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से आया एक वीडियो इस समय खूब चर्चाओं में हैं. ये वीडियो काफी शर्मनाक है.

Lucknow, Lucknow news, Lucknow viral news, Lucknow kgmu, Lucknow kgmu video, up news, लखनऊ KGMU, लखनऊ, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल परिसर के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति खून से लथपथ हालत में है. इस दौरान बुजुर्ग की पत्नी अपने हाथों से पति का खून साफ कर रही हैं.

यह भी पढ़ें...

मौके पर बुजुर्ग की सहायता के लिए कोई भी अस्पताल कर्मचारी नहीं है. आस-पास मौजूद लोग भी सिर्फ देख रहे हैं. मगर बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है.

खड़े हुए गंभीर सवाल

बता दें कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर बड़े सवाल खडे़ हो गए हैं. सवाल ये भी है कि आखिर अस्पताल कर्मचारी मौके पर क्यों नहीं थे? कोई भी बुजुर्ग पति-पत्नी की मदद करने आगे क्यों नहीं आया?

अस्पताल की तरफ से ये कहा गया

इस पूरे मामले पर अस्पताल की तरफ से प्रोफेसर के.के सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया, घटना से पहले मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद कर्मचारी कुछ देर के लिए बाहर चले गए थे. ये वीडियो उसी समय का है. 

के.के सिंह का कहना है कि मामले को लेकर जांच बैठा दी गई है. मामले में डॉक्टर या कर्मचारी की लापरवाही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.