लखनऊ की साक्षी सिंह और विष्णु यादव ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, ससुराल आया दामाद तो खौफनाक कांड हो गया

अंकित मिश्रा

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 11:51 AM)

UP News: यूपी के लखनऊ में ससुराल में ही दामाद ने दम तोड़ दिया. ससुराल में ही दामाद का खून बहा दिया गया. दरअसल 4 साल पहले इस घर की बेटी ने प्रेमी के साथ लव मैरिज की थी.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Crime, Lucknow Crime News, UP News, UP Viral News, UP Crime News, UP Viral News, murder of son-in-law, murder in love marriage, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ क्राइम

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: लखनऊ के वकील तीर्थ राज सिंह की बेटी साक्षी सिंह ने 4 साल पहले प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव से लव मैरिज की थी. मगर साक्षी सिंह के परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं था और वह इस रिश्ते के खिलाफ थे. इसको लेकर दामाद और ससुराल पक्ष में तनातनी चलती रहती थी. मगर धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो रहा था. मगर अब इस लव मैरिज में खून बहा है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि विष्णु किसी काम से लखनऊ के आशियाना स्थित अपनी ससुराल में आया था. यहां उसका किसी बात को लेकर अपने ससुर और सालियों से विवाद हो गया. विवाद में मारपीट भी हो गई. इसी दौरान ससुर और सालियों ने विष्णु को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. 

ससुराल में आकर हुआ विवाद 

घटना मंगलवार देर रात आशियाना के सेक्टर-I स्थित मकान संख्या ए-1061 में हुई. विष्णु जब ससुराल पहुंचा तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने लकड़ी की चारपाई के पाये से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी क्राइम सीन की जांच की. पुलिस जांच में भी मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (डीसीपी सेंट्रल) विक्रांत वीर ने कहा,रात 10 बजे मामले की जानकारी मिली. मौके पर पुलिस पहुंची. ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है. हर एंगल से मामले की जांच चल रही है.