जब ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी और अखिलेश यादव तो उन्हें देख कुलदीप यादव ने किया था ये काम, ऐसा था नजारा

समर्थ श्रीवास्तव

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 09:39 AM)

Kuldeep Yadav Wedding Reception Lucknow: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का लखनऊ के सेंटरम होटल में भव्य रिसेप्शन.सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने दिया आशीर्वाद. गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल समेत क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

cm yogi and akhilesh in kuldeep yadav reception

cm yogi and akhilesh in kuldeep yadav reception

Google CTA

Kuldeep Yadav Wedding Reception Lucknow:भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं.14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेने के बाद मंगलवार को लखनऊ के होटल सेंटरम में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था. कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन में क्रिकेटर्स के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं. इस लिस्ट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है.     

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी और अखिलेश भी पहुंचे रिसेप्शन में

रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुलदीप और वंशिका को बधाई देने सेंटरम होटल पहुंचे थे. सीएम योगी ने नवदंपति के साथ बातचीत की और उन्हें उपहार भेंट किए. इसके साथ ही उन्होंने  कुलदीप के परिवार के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचाई. इसके अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के भी पहुंचने का कार्यक्रम रहा. राजनीतिक गहमागहमी के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस समारोह का हिस्सा बने. कुलदीप और वंशिका ने पैर छूकर अखिलेश यादव का आशीर्वाद लिया जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं. 

ये क्रिकेटर्स भी रहे शामिल

मैदान पर अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने वाले कुलदीप के रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल भी पहुंचे. पूर्व ओपनर शिखर धवन और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ इस महफिल में शामिल हुए. वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. होटल के प्रवेश द्वार पर इन खिलाड़ियों का स्वागत रेड कारपेट और फूलों की बारिश के साथ किया गया.

कानपुर में हुआ था ग्रैंड वेलकम

मसूरी में शादी के बाद जब कुलदीप अपनी पत्नी वंशिका के साथ कानपुर स्थित अपने निवास पहुंचे तो वहां भी जश्न का माहौल था. घर के बाहर रेड कारपेट बिछाया गया था और बैंड-बाजे के साथ इस जोड़ी का स्वागत किया गया. कुलदीप अपनी लग्जरी ब्लैक कार में सीधे घर के अंदर एंट्री ली जहां उनके पड़ोसियों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी थी.