टेलीग्राम के इन 3 चैनल पर दिया जा रहा था UPSI भर्ती के पेपर बेचने का झांसा, मांगी जा रही थी ये रकम

संतोष शर्मा

13 Mar 2026 (अपडेटेड: 13 Mar 2026, 10:27 AM)

UP SI Exam Paper Telegram: UP SI भर्ती 2026 का पेपर बेचने का दावा करने वाले टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज.10-20 हजार रुपये लेकर प्रश्न पत्र देने का दे रहे थे झांसा. पुलिस संचालकों की तलाश में जुटी.

UP News

UP News

Google CTA

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वाले जालसाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए UPSI (सब इंस्पेक्टर) भर्ती 2026 का पेपर बेचने का झांसा देने वाले गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. आरोप है कि टेलीग्राम चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों को एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर मुहैया कराने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की तहरीर पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

10 से 20 हजार रुपये एडवांस की होती थी मांग

जांच में सामने आया है कि जालसाज टेलीग्राम चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों से संपर्क कर रहे थे. वे एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर देने का दावा कर 10 से 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर मांग रहे थे. यह रकम क्यूआर (QR) कोड और विभिन्न बैंक खातों में ली जा रही थी. 

किन चैनलों के नाम से हो रहा था फ्रॉड?

सोशल मीडिया पर सक्रिय जालसाजों ने अभ्यर्थियों को फंसाने के लिए ये तीन अलग-अलग टेलीग्राम चैनल बनाए थे:

  • UP SI POLICE 2026
  • Result Panel Pvt TM
  • UP SI Exam paper

अब लखनऊ पुलिस और भर्ती बोर्ड इन टेलीग्राम चैनल संचालकों की पहचान करने में जुटे हैं. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों की डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. विभाग ने अभ्यर्थियों को सचेत किया है कि वे ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें.

ये भी पढ़ें: UPSI एग्जाम में अभ्यर्थी ने 5 मिनट के अंदर गणित-एप्टीट्यूड के 40 सवालों का दिया जवाब