60 साल की महिला ने लड़कों के साथ पी शराब, फिर दी गईं गालियां… वारदात से पहले की डरावनी कहानी आई सामने

यूपी तक

27 Sep 2026 (अपडेटेड: 27 Sep 2026, 01:19 PM)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में 60 साल की महिला की कथित रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला अपने घर में दो पड़ोसी युवकों के साथ शराब पी रही थी.

Lucknow Murder Case

Lucknow Murder Case

Google CTA

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में 60 साल की महिला की कथित रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला अपने घर में दो पड़ोसी युवकों के साथ शराब पी रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई. पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ रेप किया और विरोध करने पर मारपीट की. इसी दौरान महिला लोहे की चारपाई के पाइप से टकराकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले में राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार यह घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है. 24 सितंबर को मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला घर पर अपने दो पड़ोसी युवकों के साथ शराब पी रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और कहासुनी के साथ गाली-गलौज होने लगी. आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ रेप किया. महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की गई.

मौत के बाद शव को घर के पीछे छिपाया

पुलिस के मुताबिक, हाथापाई के दौरान महिला लोहे की चारपाई के पाइप से टकराकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की. आरोप है कि महिला के शव को घर के पीछे अंधेरी और वीरान जगह पर ले जाकर छिपा दिया गया. जब मृतका की बेटी वहां पहुंची तो उसने अपनी मां का शव घर के पीछे पड़ा देखा. बेटी के मुताबिक, शव के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था और कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में एक तरफ रखे थे.

CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद ली. संदेह के आधार पर राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्य सामने आने के बाद दोनों से पूछताछ में मामले से जुड़ी जानकारी मिली. पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. उनके मुंह से, 'गलती हो गई साहब, माफ कर दो' कहते हुए सामने आने की बात कही गई है.

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

फिलहाल पुलिस ने राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस मामले में तेजी से चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. पूरे घटनाक्रम में पुलिस की जांच CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे बढ़ रही है.