लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट: कल 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया कड़ा आदेश

संतोष शर्मा

• 10:13 PM • 25 Sep 2026

लखनऊ में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के चलते 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. DM लखनऊ ने जारी किया कड़ा आदेश.

Lucknow School Closed News (Representative Image))

Lucknow School Closed News (Representative Image)

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी (DM) लखनऊ ने जिले के सभी विद्यालयों में कल शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. 26 सितंबर 2026 को शहर और ग्रामीण इलाकों के किसी भी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

प्रशासन द्वारा जारी यह निर्देश कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा. इसमें लखनऊ जिले के सभी राजकीय (सरकारी), अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों के साथ-साथ सभी प्राइवेट (निजी) स्कूल भी शामिल हैं. सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड समेत सभी शिक्षा बोर्डों से संचालित स्कूलों को इस आदेश के दायरे में रखा गया है.

शहरी व ग्रामीण इलाकों में कड़ाई से पालन के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह छुट्टी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू रहेगी. लगातार हो रही बारिश और आगे तेज आफत की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए.