CCTV आया सामने: अचानक लड़खड़ाया, साथी ने संभाला और हो गई मौत! होमगार्ड भर्ती अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह के गले में मिली थी बोतल

अंकित मिश्रा

• 01:04 PM • 22 Sep 2026

लखनऊ पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड अभ्यर्थी योगेंद्र की मौत का CCTV फुटेज सामने आया. पोस्टमॉर्टम में गले में 250ml बोतल और 12 चोटें मिलीं. हत्या की FIR दर्ज.

Lucknow Homeguard Bharti Death

Lucknow Homeguard Bharti Death

Google CTA

Lucknow Homeguard Bharti Death: लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई 25 सा'ल के योगेंद्र सिंह की 'रहस्यमयी' मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है. 15 सितंबर को हुई इस घटना को शुरुआत में पुलिस ने सामान्य मौत करार दिया था, लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के दिल दहला देने वाले खुलासों ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर निवासी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

CCTV फुटेज में क्या दिखा? अंतिम पलों की खौफनाक तस्वीर

घटना का जो नया CCTV फुटेज सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:

दौड़ते समय अचानक बिगड़ी स्थिति: फुटेज में योगेंद्र ग्राउंड पर अन्य अभ्यर्थियों के साथ सामान्य रूप से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

लड़खड़ाकर नीचे गिरा: दौड़ते-दौड़ते अचानक योगेंद्र का संतुलन बिगड़ता है और वह जोर से लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ता है.

साथी अभ्यर्थी ने संभाला: उसकी स्थिति देख पास में ही दौड़ रहा एक अन्य युवक रुकता है और उसे संभालने का प्रयास करता है.

फिर से दौड़ने की कोशिश: इसके बाद योगेंद्र कुछ देर के लिए नीचे बैठता है और फिर हिम्मत जुटाकर दोबारा उठकर दौड़ने की कोशिश करता है, जिसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: गले में फंसी मिली 250ml की बोतल, शरीर पर 12 चोटें

18 सितंबर को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बहुत कुछ साफ कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, योगेंद्र की मौत दम घुटने से हुई है और उसके गले में 250 एमएम की एक प्लास्टिक की बोतल बुरी तरह फंसी हुई मिली. इतना ही नहीं, योगेंद्र के शरीर पर 12 अलग-अलग जगहों पर चोट के गंभीर निशान भी मिले हैं. 

परिजनों का आरोप:- साजिश के तहत मुंह में ठूंसी गई बोतल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतक के भाई कमल किशोर ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है. भाई की तहरीर पर महानगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल की एफआईआर दर्ज की गई है. कमल किशोर का आरोप है कि योगेंद्र के साथ साजिश के तहत मारपीट की गई और उसके मुंह में जबरन पानी की बोतल ठूंस दी गई, जिससे उसका दम घुट गया.

ACP के नेतृत्व में 5 सदस्यीय SIT का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच के लिए 5 अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है. पुलिस अब पीएसी ग्राउंड के सभी सीसीटीवी कैमरों की बारकी से जांच कर रही है और मौके पर मौजूद अन्य अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी में होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की हुई हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बदल गई मौत की पूरी कहानी