गोरखपुर में रवि किशन के घर के बाहर भरा पानी, लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा 'स्पेन… अब सांसद का सामने आया ये रिएक्शन

गोरखपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है. इसी बीच सांसद रवि किशन के रामगढ़ताल लेक व्यू लेन स्थित आवास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ravi Kishan House Waterlogging News

Ravi Kishan House Waterlogging News

Google CTA

Ravi Kishan House Waterlogging News: गोरखपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है. इसी बीच सांसद रवि किशन के रामगढ़ताल लेक व्यू लेन स्थित आवास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके घर के बाहर सड़क पर काफी पानी जमा दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग इसे ‘स्पेन’ बताते हुए तंज भी कस रहे हैं. अर्नव तूफान के बाद लगातार तीसरे दिन शनिवार को हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण गोरखपुर की कई सड़कें पानी में डूब गईं. शहर में कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, वहीं लोगों के घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया.

यह भी पढ़ें...

रवि किशन ने लिया शहर का जायजा

लगातार बारिश और जलभराव के बीच सांसद रवि किशन भी देर शाम गोरखपुर का हाल जानने के लिए निकले. इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन और महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे. रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए नगर निगम की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम की टीमें शहर की सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पिछले 48 घंटों में बारिश के कारण जहां-जहां पोटहोल्स उभर आए हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल भराव का कार्य कराया जा रहा है.' उन्होंने कहा कि नागरिकों के आवागमन में बारिश के कारण किसी तरह की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है.
 

नगर निगम की टीमें तैनात

रवि किशन ने अपने पोस्ट में बताया कि फील्ड टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. उनके मुताबिक, जहां तत्काल मरम्मत संभव है, वहां काम कराया जा रहा है, जबकि जिन जगहों पर स्थायी मरम्मत के लिए मौसम का अनुकूल होना जरूरी है, वहां बारिश रुकने के बाद काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नगर निगम स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टीमें भी लगाई जा रही हैं. रवि किशन ने कहा, 'शहरवासियों की सुरक्षा और बेहतर आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.' लगातार बारिश के बीच अब नगर निगम की टीमें जलभराव और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

अखिलेश यादव ने भी दिया रिएक्शन

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुख्यनगरी में भाजपाई सांसद का ये विरोध-प्रदर्शन टाला भी जा सकता था, भ्रष्ट व्यवस्था की तस्वीरों को छपने से छुपाया भी जा सकता था लेकिन ज़बरदस्ती पानी में चलकर और बक़ायदा वीडियो बनाकर और उसे प्रसारित करके ये दर्शाया जा रहा है कि भाजपाई सासंद लखनवी चाल को आख़िरकार समझ ही गये हैं. अब भाजपा के अंदर ही ‘गोरखपुर बनाम गोरखपुर’ हो गया है। सबसे बड़ा सच तो ये है कि जब पानी में डूब गया इनका अपना हाता, तब याद आया इनको कि किसी को ‘हाता नहीं भाता’.