Chandrapal Singh Lodhi Road Accident: गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फटा, जिससे बड़ा हादसा हो गया. कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई. हादसे के दौरान कार में बुलंदशहर की डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी सवार थे. इस हादसे में बीजेपी विधायक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का हापुड़ के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. यह हादसा बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ है.
ADVERTISEMENT
टायर फटने से कार हुई अनियंत्रित
गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार तेजी से जा रही थी. इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया. टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई.
हादसे में विधायक समेत दो घायल
हादसे में बुलंदशहर की डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
पोटा कबूलपुर गांव के पास हादसा
यह हादसा बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ है. सफर के दौरान अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया. टायर फटने की वजह से कार पूरी तरह से बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर सीधे एक पोल से जाकर टकरा गई. पोल से टकराने के कारण गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी की सभी 403 सीटों पर आया लेटेस्ट सर्वे, किस पार्टी की बनती दिख रही सरकार
ADVERTISEMENT











