मथुरा: मथुरा के सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि सरकारी सायरन और “राज्य मंत्री” लिखी गाड़ी का इस्तेमाल कर कुछ दबंगों ने न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाईं बल्कि बीच सड़क पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी.
ADVERTISEMENT
पूरा मामला वृंदावन के रुक्मणी विहार इलाके का है जहां अब पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की है. वृंदावन में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली ये घटना सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा के साथ हुई है.
पीड़ित का आरोप है कि वह जनहित में अवैध कब्जों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए
ताज विवंता होटल के पास फोटो और वीडियो बना रहा था इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी, जिस पर “राज्य मंत्री” लिखा था और भाजपा का झंडा लगा था तेज रफ्तार में अवैध सायरन बजाते हुए उसके बेहद करीब से गुजरी आरोप है कि इस दौरान गाड़ी उसके हाथ पर चढ़ गई और वो बाल-बाल बचा लेकिन मामला यहीं नहीं रुका.
पीड़ित के मुताबिक, जब वह घर लौट रहा था तो वही गाड़ी उसका पीछा करते हुए आई और रास्ते में रोककर उसमें सवार 8 से 10 लोगों ने उसे घेर लिया गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई यहां तक कि आरोपियों ने खुलेआम कहा हमें कानून और संविधान का कोई डर नहीं अगर मौके पर मौजूद आम लोग, जिनमें एक दूध विक्रेता भी शामिल था बीच-बचाव न करते तो बड़ी घटना हो सकती थी। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी जिसके बाद PRV मौके पर पहुंची.
अब पीड़ित ने पूरे मामले में आपराधिक षड्यंत्र, जानलेवा हमला, और सरकारी सायरन के दुरुपयोग समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “मैं जनहित में काम कर रहा था अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज उठा रहा हू इसी वजह से मुझ पर हमला किया गया मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी अगर लोग न बचाते तो आज मैं जिंदा नहीं होता.
तो क्या वृंदावन में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरकारी पहचान और सायरन का दुरुपयोग कर खुलेआम हमला किया जा रहा है, फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT









