मथुरा: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी भरी कॉल से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, खून से पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग

मथुरा के राया में रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को मिली धमकी भरी कॉल के विरोध में कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Newzo

• 06:21 PM • 21 Mar 2026

follow google news

राया राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को मिली धमकी भरी कॉल के बाद राया राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्रालय में मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की तुरंत सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए खून से पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि इस प्रकार की धमकियां लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव प्रधान नीरज सोलंकी,विकास चौधरी,मुकेश सिंह,मानवेन्द्र सिंह,गौरव सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवर्धन में की परिक्रमा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद