Ballia Missing Case CCTV Footage: अज्ञात बाइक का लिया सहारा और फिर लौटा ही नहीं... बलिया में कोचिंग के लिए घर से निकला छात्र लापता, CCTV में कैद

Ballia Crime News: बलिया में 16 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार बिट्टू कोचिंग के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा. सीसीटीवी में छात्र किसी अज्ञात बाइक का सहारा लेते दिखा, वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि वह स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं चला गया है.

Newzo

21 Mar 2026 (अपडेटेड: 21 Mar 2026, 05:03 PM)

follow google news

बलिया: यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र प्रियांशु रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. पिता ने कोतवाली पुलिस को अपने बेटे का लापता होने की सूचना लिखित में दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

मामला यूपी के बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. रामपुर महावल के रहने वाले अर्जुन प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि मेरा 16 वर्षीय लड़का प्रियांशु कुमार बिट्टू 20 मार्च 2026 की शाम 4 बजे घर से जगदीश पुर स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था और अभी तक घर नही लौटा है.

पीड़ित पिता ने रास्ते मे लगे सीसीटी को खंगाला, दावा किया कि सीसीटीवी में कैद वीडियो में मेरा लड़का कोचिंग जाते समय किसी अज्ञात मोटरसाइकिल का सहारा लिया है और अब तक घर नही लौटा है.

बताया मेरे बेटे प्रियांशु का रंग हल्का सांवला है, नीले कलर का जीन्स और क्रीम कलर का टी-शर्ट पहना हुआ था और कंधे पर बैग है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में मैं मकदुमही जानकी पुरम में मकान बना कर रहता हूँ. जहां से मेरा लड़का जगदीशपुर कोचिंग के लिए गया था.

कोतवाली पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है. जांच में सामने आया कि लापता प्रियांशु स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कही चला गया है. बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: एकाएक कोहरे की दस्तक से मथुरा-बरेली हाइवे पर हो गया हादसा...