सरकारी बैंक में करियर बनाने का गोल्डन चांस! सिडबी में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

SIDBI SO Recruitment 2026: SIDBI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 14 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और उम्मीदवार 7 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

यूपी तक

• 12:37 PM • 21 Mar 2026

follow google news

SIDBI SO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के अलग-अलग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. फिलहाल बैंक की ओर से इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जबकि पूरी जानकारी वाला विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जारी किया जाएगा. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें...

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए कुल 14 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें तकनीकी और मैनेजमेंट से जुड़े कई अहम पद शामिल हैं. इन पदों में डाटा साइंटिस्ट का 1 पद, एआई स्पेशलिस्ट के 2 पद और एमएल इंजीनियर का 1 पद शामिल है. इसके अलावा डेटा इंजीनियर के 2 पद, डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर का 1 पद और रिलेशनशिप मैनेजर (कॉर्पोरेट डिपोजिट) के 2 पद भरे जाएंगे. 

इसके साथ ही पोर्टफोलियो मैनेजर (प्री-IPO एवं एंकर इनवेस्टमेंट) के 2 पद, स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप मैनेजर के 2 पद और क्लस्टर मैनेजर का 1 पद भी इस भर्ती में शामिल है. इन सभी पदों को मिलाकर कुल 14 रिक्तियां तय की गई हैं.

कब तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू की जाएगी. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार 07 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि आवेदन शुरू होते ही बिना देरी के फॉर्म भर सकें. 

योग्यता से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस भर्ती में हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की जाएगी . आमतौर पर डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, इंजीनियरिंग, आईटी (IT), फाइनेंस या संबंधित विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. 

उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया, अनुभव और सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में बताई जाएगी. जैसे ही यह नोटिफिकेशन जारी होगा, उम्मीदवारों को सभी नियमों की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी. 

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

सबसे पहले सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर जाएं. 

होमपेज पर दिए गए Career & Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 

यहां “SIDBI invites Applications for Engagement of Specialist Officers on full-time Contractual Basis - 2025-26” लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद रजिस्ट्रेशन (Registration) का विकल्प खुलेगा, जहां अपनी बेसिक जानकारी भरें. 

रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा. 

अब इनकी मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म खोलें. 

फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, उम्र, पता और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें. 

इसके बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें. 

अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें. 

अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में 12वीं पास वालों के लिए निकली कंडक्टर की नौकरी, बिना देर किए लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई