सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बघाइन गांव से एक युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत के मामले में प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर.के. के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से लंबी बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
ADVERTISEMENT
तहसील प्रशासन ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यह घटना 18 मार्च की है, जब युवक की मौत हुई थी। इसके बावजूद दो दिन तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मृतक के घर जाकर परिजनों से बात नहीं की थी।
इस मामले में विधायक आशा मौर्य भी सक्रिय हुईं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंचाई। रक्षा मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी और प्रशासन इस मामले में पूरी मदद करेगा।
ADVERTISEMENT









