मथुरा: जयपुर से बरेली के लिए सवारी भरकर जा रही सगुन ट्रेबल्स की बस संख्या AR 20 A 7031 थाना राया क्षेत्र के गाँव हुलु और चमिला के बीच आगे चल रहे तूरी से भरे टैक्टर से जा टकराई।हादसा होने के बाद तूरी हाइवे पर फैल गई.
ADVERTISEMENT
वहीँ बस में बैठी करीब दो दर्जन सवारियों में चीख़ पुकार मच गई।ग़नीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हतायत नहीं हुआ।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई।सभी सवारियों को आगे के लिए अन्य वाहनों में बैठाकर रवाना किया।और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड से हटाया गया।बस में सवार कमलेश ने बताया कि 20 मार्च को बस जयपुर से चली थी।बहजोई के लिये जा रहे थे।रास्ते मे हादसा हो गया।जिससे एक दम आँख खुल गई।लेकिन ग़नीमत रही कि कोई हतायत नहीं हुआ.
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।बिचपुरी पुलिस चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।बस टकराने के वक्त मौके पर पहुच हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।और हाइवे के सुचारू कराया गया।चालक मौके से फरार हो गया।ट्रेबल्स मालिक से बात की जा रही है।आगे की कार्यवाही की जायेगी.
यह भी पढ़ें: 18 मार्च की वो काली शाम जब सऊदी में मिसाइल ने ली रवि गोपाल की जान, सीतापुर में परिवार लगा रहा ये गुहार
ADVERTISEMENT









