अमेठी के एआरओ ऑफिस ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा,रक्षामंत्री को लिखा पत्र

अमेठी: अमेठी के ARO ऑफिस को अयोध्या शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में मुद्दा उठाकर रक्षा मंत्री से मुलाकात कर फैसले को रोकने की मांग की.

यूपी तक

20 Mar 2026 (अपडेटेड: 20 Mar 2026, 04:05 PM)

follow google news

अमेठी: अमेठी के एआरओ ऑफिस के अयोध्या ट्रांसफर को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. अमेठी दौरे पर आए कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया. साथ ही रक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा गया है.अब इस मामले को लेकर सांसद रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी में ही संचालित करने की मांग करेंगे. अमेठी के एआरओ से भर्ती होकर हजारों की संख्या में युवा देश की सेवा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

दरअसल हाल में जानकारी मिली कि अमेठी के एआरओ आफिस को अयोध्या ट्रांसफर किया जा रहा है।इसकी।जानकारी अमेठी सांसद।किशोरीलाल शर्मा को भी दी गई जिसके बाद उन्होंने।लोकसभा में इसका मुद्दा उठाते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा।अब सांसद किशोरीलाल शर्मा इस मामले को लेकर रक्षामंत्री से भी मुलाकात कर एआरओ ऑफिस को अमेठी में ही संचालित करने की मांग करेंगे. 

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद किशोरीलाल शर्मा ने इस मामले को लेकर कहा कि हमको. किसी ने इस मामले को लेकर हमे मेल किया था जिसके बाद मेरे द्वारा लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया गया और रक्षा मंत्री।राजनाथ सिंह को भी पत्र लिखा गया है।सोमवार या मंगलवार को राजनाथ सिंह से मिलकर इस बारे में बात भी की।जाएगी।ये अमेठी से भेदभाव हो रहा है।पहले यहां से ट्रिपल आईटी चली गई।उसके पहले फूडपार्क और हिंदुस्तान पेपरमिल भी यहां से चला गया है।सेना में गरीब घर के बच्चे जाते है।अब उसे अपनी सुबिधा के लिए यहां के सेंटर को बंद करके अयोध्या लेकर जा रहे है.

विपक्ष के सांसद होने के नाते जहा तक हो सकेगा मैं इसे लेकर जाऊंगा।मैं राजनाथ सिंह से मिलकर इस सेंटर को यही संचालित करने का निवेदन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 2 बहनों के इकलौते भाई सूर्या सिंह का छलनी शरीर देख घरवाले कर रहे चित्कार! इनके मां-पिता को लेकर ये पता चला