उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृन्दावन के दिव्य संत नीम करोली बाबा आश्रम में किये दर्शन...

मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वृंदावन स्थित नीब करौरी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन किया, हनुमान मंदिर व समाधि स्थल की परिक्रमा कर आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

यूपी तक

• 02:47 PM • 20 Mar 2026

follow google news

मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित  नीब करौरी बाबा आश्रम के दर्शन किए। राष्ट्रपति मुर्मू का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत राधाकृष्ण पाठक जी,देवेन्द्र कुमार शर्मा तथा ग्रुप कैप्टन संदीप भटेले (से0नि0) द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें...

स्वागत के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर रामरूप पुजारी एवं टी0सी0 शर्मा द्वारा उपस्थित रहकर पूजा संपन्न कराई गई।

 हनुमान मंदिर के दर्शन के पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने नीब करौरी बाबा की समाधि स्थल/मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को समाधि स्थल पर श्री अभिषेक पुजारी एवं नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने प्रसाद, पटुका, व नीब करौरी बाबा की छायाचित्र एवं कम्बल भेट किया।
           
महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने महाराज जी की कुटिया के दर्शन किए तथा आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को हनुमान मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर, समाधि स्थल, महाराज जी की कुटिया तथा संग्रहालय का सम्पूर्ण विवरण डॉ0 अनुराग पाठक द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में अंत में महामहिम राष्ट्रपति ने दान पेटिका में लिफाफा (दान) किया
          
दर्शन कार्यक्रम में दौरान गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में 12वीं पास वालों के लिए निकली कंडक्टर की नौकरी, बिना देर किए लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई