मथुरा: जनपद के थाना राया क्षेत्र के नगरिया में हुए आपसी बिबाद में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उस समय उत्पन्न हो गई जब दो पक्षों के बीच कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और क्षेत्र में तनाव फैल गया.
ADVERTISEMENT
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस फ़ोर्स तैनात कर शांति व्यबस्था बनाई वही राया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों काले उर्फ़ युसूफ व मूवीन को सूरज फाटक से मथुरा रोड गिरफ्तार कर लिया.
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया पीड़ितों की तहरीर पर दर्जन भर नामजद लोगो के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था जिसमे दो लोगो को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृन्दावन के दिव्य संत नीम करोली बाबा आश्रम में किये दर्शन...
ADVERTISEMENT









