मथुरा। माला-पटुका पहनाकर किया स्वागत, कुछ दूरी पैदल चलने के बाद गोल्फ गाड़ी से तय कर रहीं 21 किमी परिक्रमा मार्ग
ADVERTISEMENT
गोवर्धन में शनिवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धा भाव के साथ पवित्र गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा से पहले उन्होंने गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर सेवायतों ने राष्ट्रपति का माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने परिक्रमा की शुरुआत कुछ दूरी पैदल चलकर की, जिसके बाद वह गोल्फ गाड़ी के माध्यम से करीब 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूरी कर रही हैं। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बलों की बड़ी टीम मौजूद है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों के जवान तैनात हैं। मार्ग को पहले से साफ-सुथरा कर सजाया गया, वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें: 18 मार्च की वो काली शाम जब सऊदी में मिसाइल ने ली रवि गोपाल की जान, सीतापुर में परिवार लगा रहा ये गुहार
ADVERTISEMENT









